रुद्रपुर, मार्च 16 -- खटीमा। पांच कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने रेजीमेंट का 63वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। पूर्व सैनिकों ने रेजीमेंट के शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को पांच कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने रेजीमेंट का 63वां स्थापना दिवस अमाऊं स्थित एक निजी होटल के सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने किया। इसके पश्चात पूर्व सैनिकों ने रेजीमेंट के शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धासमुन अर्पित किए। पूर्व सैनिकों ने रेजीमेंट के गौरवमय इतिहास पर अपने अनुभवों को साझा किए। कार्यक्रम में पलटन गीत और कुमाउनी व देशभक्ति गीतों में जमकर थिरके। रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, बनबसा, टनकपुर व चंपावत के पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.