चित्रकूट, नवम्बर 12 -- कोषागार से 93 पेंशनरों के खातों में अनियमित भुगतान कर 43.13 करोड़ रुपये हुए घोटाले में नामजद आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत की शरण ले रहे है। जिला सत्र न्यायालय ने एक अग्रिम के अलावा जेल में बंद चार पेंशनरों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। जबकि पांच जमानत प्रार्थना पत्रों पर गुरुवार को अदालत सुनवाई करेगी। घोटाले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआइटी) ने अब तक नामजद आरोपित 24 पेंशनर, दो कोषागार कर्मियों के अलावा छह दलालों को अभी तक गिरफ्तार किया है। यह सभी जिला कारागार में निरुद्ध है। जेल में बंद होने वालों के अलावा फरार चल रहे आरोपित पेंशनर अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल कर रहे है। जिला शासकीय अधिवक्ता श्याम सुंदर मिश्रा ने बताया कि जिला सत्र न्यायालय में बुधवार को नामजद आरोपित पेंशनर नरेशदत्त मिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.