औरंगाबाद, जनवरी 15 -- रफीगंज प्रखंड की दुगुल पंचायत में जन वितरण प्रणाली के एक डीलर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें डीलर एक राशन कार्डधारी को धमकाते हुए पूरा पांच किलो राशन देने से इनकार करता दिख रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। वायरल वीडियो में डीलर यह कहते सुना जा रहा है कि ए भैया नहीं देंगे वीडियोग्राफी करो और आगे कहता है कि नहीं देंगे जाओ जिसको कहना है कह दो। यह वीडियो उस समय सामने आया है जब हाल ही में विधायक ने आम जनता से अपील की थी कि राशन वितरण में कटौती को किसी भी हाल में बर्दाश्त न करें और यदि कोई डीलर कम राशन दे या मनमानी करे तो तुरंत सूचना दें ताकि कार्रवाई हो सके। मामले में डीलर के पुत्र सिक्की सिंह ने बताया कि अनिल कुमार नामक व्यक्ति से राशन वितरण को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन...