मधुबनी, जनवरी 1 -- लदनियां,निज संवाददाता। थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को एक गांजा तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार तस्कर पथराही पंचायत स्थित सरसरा टोले का है। पुलिस टीम में शामिल रामप्रवेश के द्वारा दिवा गश्ती के दौरान इसे गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का नाम देबू दास उर्फ देबू महतो है। इसके पास से पुलिस ने 5 किलो 3 सौ ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...