हरदोई, जनवरी 15 -- हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों, महिलाओं को प्रतिमाह पोषाहार उपलब्ध करवाने वाले टीएचआर प्लांट भुगतान न होने से बंदी की कगार पर हैं। पोषाहार निर्माण के लिए मिल्क पाउडर उपलब्ध करवाने वाली पराग कोऑपरेटिव का पांच करोड़ से अधिक भुगतान बकाया होने के बाद उसने सप्लाई बंद कर दी है। जनवरी माह में बाल विकास विभाग की ओर से 95 मीट्रिक टन पोषाहार आपूर्ति का मांग पत्र दिया गया है। टीएचआर प्लांटों में बनाए जाने वाला पोषाहार अनाज, दाल, रिफाइंड, मिल्क पाउडर, मिनरल्स एवं अन्य उत्पादों से बनाया जाता है।इस पोषाहार को जनपद के तीन हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों और महिलाओं को वितरित किया जाना है। पर मिल्क पाउडर की सप्लाई बंद होने से टड़ियावां टीएचआर प्लांट बंद हो चुका है। अन्य टीएचआर प्लांट भी बंदी की कगार पर हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.