प्रयागराज, मई 12 -- प्रयागराज। मेजा के चांद खमरिया में बने उत्तर प्रदेश के एकमात्र काला हिरण अभ्यारण की तस्वीर अब बदलेगी। यहां विकास के लिए पांच करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जिसके लिए शासन ने बजट भी जारी कर दिया है। अब यहां काम शुरू होना है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन विभाग को बजट दिया गया है। चांद खमरिया और मालीकला ग्राम पंचायतों में बने इस अभ्यारण का प्रवेश द्वार काले हिरण की सींग के आकार का बनाया जाएगा। जिससे यहां आने वालों को दूर से एहसास हो जाए कि वो काला हिरण अभ्यारण में पहुंच गए हैं। साथ ही यहां पर बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क बनाया जाएगा, जिससे बच्चों की तमाम गतिविधियां कराई जाएंगी। जैसे चिड़िया के लिए घोसला बनाना, मिट्टी के छोटे-छोटे खिलौने बनाना, नया टिकट काउंट बनाया जाएगा। गार्ड के लिए अलग से कक्ष बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.