मोतिहारी, जनवरी 29 -- मोतिहारी,। नगर थाने की पुलिस ने पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया हिबन मोहल्ला निवासी राजा आलम है। उक्त जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि नगर थाना कांड संख्या 898/25 में उक्त अभियुक्त को नगर थाना व बंजरिया थाना के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया जाएगा। पूर्व में भी उक्त मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। थैला में पत्र फेंककर मांगी गई थी पांच करोड़ की रंगदारी : बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के मिस्कॉट मोहल्ला निवासी रवि कुमार गुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि उसका एक जेनरल स...