अलीगढ़, फरवरी 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नदीम तरीन एजुकेशनल सोसाइटी से जुड़े सदस्यों ने कैनरा बैंक द्वारा की गई नीलामी को लेकर बड़े आरोप लगाए हैं। बैंक द्वारा की गई कार्यवाही के खिलाफ डेब्ट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटीए) में अपील दायर है। सदस्यों का आरोप है कि पांच करोड़ के लोन पर 10 करोड़ की देनदारी दिखाकर गलत तरीके से घर की नीलामी कराई गई है। रविवार को नदीम तरीन एजुकेशनल सोसाइटी के कोषाध्यक्ष शाहनवाज तरीन ने पत्रकारवार्ता में बताया कि आयशा तरीन स्कूल स्कूल की नवीन बिल्डिंग के निर्माण के लिए कैनरा बैंक से वर्ष 2022 में कुल पांच करोड़ एक लाख रूपए का लोन अलग-अलग तारीखों में प्राप्त हुआ था। जबकि बैंक ने कुल सेंग्शन एमाउंट 10 करोड़ 50 लाख पर ब्याज और ईएमआई निर्धारित की। बैंक ने बिना कोई लिखित सूचना के खातों को एनपीए घोषित कर दिया। आरोप है...