नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली हवाई अड्डे पर पांच करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के हीरे, सोने, चांदी व अन्य कीमती समान के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका का पासपोर्ट रखने वाली यह महिला हांगकांग से विमान के जरिए दिल्ली के टर्मिनल-3 पर पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, हांगकांग से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची महिला को सीमा शुल्क अधिकारियों ने रोका और उसके सामान की एक्स-रे जांच की गई। जांच में महिला के पास से 1.2 किलोग्राम वजन के सोने और हीरे के आभूषण, दस किलोग्राम चांदी के बर्तन, रोलेक्स बुल्गारी, चोपार्ड और कार्टियर की कीमती घड़ियां, 9084 अमेरिकी डॉलर, 605 यूरो और 2540 हांगकांग डॉलर बरामद किए गए। इन सामानों की कीमत करीब 5.42 करोड़ रुपये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.