अयोध्या, फरवरी 7 -- अयोध्या संवाददाता। वैश्विक पर्यटन नगरी की राह पर अग्रसर अयोध्या धाम स्थित श्रीराम चिकित्सालय के उच्चीकरण और सुदृढ़ीकरण की राह आसान हो गई है। चिकित्सा विभाग के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने श्रीराम चिकित्सालय केआर्थोपेडिक,ओपीडी,डेंटल,ईएनटी,आई,आपरेशन थियेटर और रेडियोलॉजी विभाग के लिए उपकरणों की खरीद और साज-सज्जा के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही पांच करोड़ आठ लाख 55 हजार 305 रूपये का बजट मंजूर किया है। इस बाबत चिकित्सा विभाग के संयुक्त सचिव आनंद कुमार राय ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के माध्यम से पत्र भेज जानकारी दी है। उपकरणों की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। जन्मभूमि पर राममंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में गुणोत्तर बढ़ोत्तरी हुई है। देश-प्रदेश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.