बागेश्वर, मार्च 23 -- राज्य योजना के अंतर्गत कपकोट विधानसभा के शामा घाटी को स्टील गार्डर पुल का लाभ मिलेगा। कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने ग्राम पंचायत फल्याटी-नामतीचेटाबगड़ मोटर मार्ग पर 5.67 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। गड़िया ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी व लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज के विशेष सहयोग से कपकोट विधानसभा के अनेक मोटर मार्गों का नव निर्माण कार्य, सुधारीकरण, डामरीकरण व सड़क सुरक्षा से संबंधित अनेक कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण किए गए हैं। अनेक मोटर मार्गों के सुधारीकरण के कार्य चल रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, मंडल अध्यक्ष शिखर हरीश कोरंगा जीवन शाही आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.