प्रयागराज, फरवरी 6 -- उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने जा रहा है। प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज संगम स्टेशन के बाद अब सूबेदारगंज, छिवकी, इटावा, अलीगढ़ और मिर्जापुर रेलवे स्टेशनों पर भी गोल्फ कार्ट (बैटरी चालित वाहन) की सुविधा शुरू की जाएगी। इस सेवा के तहत स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से यात्री सीधे अपने प्लेटफॉर्म और ट्रेन कोच तक आसानी से पहुंच सकेंगे। यह सुविधा खास तौर पर बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और भारी सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए लाभकारी होगी। न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध इस सेवा में एक यात्री 50 रुपये देकर यात्रा कर सकेगा, जबकि पूरा गोल्फ कार्ट 200 रुपये में बुक किया जा सकेगा। रेलवे प्रशासन आठ फरवरी को इसके लिए टेंडर खोलेगा। मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह के अनुसार, यह पहल यात्रियों के सम...