कन्नौज, फरवरी 13 -- कन्नौज। जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और असुरक्षित परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देश पर खनन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने अभियान चलाया। जिसके तहत अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग में संलिप्त वाहनों पर कार्रवाई की गई।जिला खनन अधिकारी संदेश कुमार पटेल ने शुक्रवार भोर पहर करीब 3 बजे सौरिख-छिबरामऊ मार्ग पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गिट्टी से भरे 2 तथा मौरम से लदे 3 वाहनों को पकड़ा गया। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर सभी 5 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया और 3,38,690 की धनराशि जमा कराई गई। इसी अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग ने भी ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सघन कार्रवाई जारी रखी है। फरवरी माह में अब तक 26 ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चालान एवं नि...