सोनभद्र, फरवरी 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले के पांच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत करते हुए इंटर तक सुविधा मुहैया कराया जाना है। भवन निर्माण अधूरा होने से इन उच्चीकृत विद्यालयों में इस सत्र से पढ़ाई नहीं शुरु हो सकेगी। इससे इस सत्र में भी कस्तूरबा के बच्चों को आगे की शिक्षा के लिए दूसरे विद्यालयों का सहारा लेना पडेग़ा। जबकि 31 दिसंबर 2015 तक भवन निर्माण को पूर्ण करना था। ठेकेदार और विभाग की अनदेखी की खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। जनपद में बालिका शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत करने की योजना थी। इसको लेकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और ठेकेदार के बीच 31 दिसम्बर तक भवन पूर्ण करने का अनुबंध था, लेकिन विभाग और ठेकेदार की लचर व्यवस्था के कारण भवन पूर्ण नही हो सके। जिले में संचाल...