प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 11 -- सीएम ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा को संज्ञान में लेकर विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी किया था। जिसमें ऐसी प्रतिमाएं जिन पर छतरी न हो वहां छतरी बनाने, सुरक्षा के लिए चहरदीवारी आदि का निर्माण कराने का निर्देश दिया था। इसके लिए 30 दिसम्बर तक प्रस्ताव मांगा गया था। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने इस खबर को विस्तार से प्रकाशित किया था। बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने बाबागंज ब्लाक के पांच गांवो में बनी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं तक पहुंच मार्ग के लिए काली सड़क से प्रतिमा स्थल तक सीसी रोड, प्रतिमा के चारों ओर चबूतरा बनाने के लिए विधायक निधि से धन स्वीकृत किया था। बाबागंज के चैन का पुरवा रायगढ़ में 25 वर्षो पहले स्थापित की गई बाबा सरहब की प्रतिमा के पास सीसी रोड और चबूतरे का निर्माण शुरू हो गया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.