प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- माघ मेला-2026 में पहली बार यात्रियों की सुविधा के लिए आठ स्थानों से रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा, जिनमें पांच नए अस्थायी बस अड्डे भी शामिल हैं। यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत देने और दिशावार बसें आसानी से उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम को जमीन आवंटित होते ही शुक्रवार से अस्थायी बस अड्डों का निर्माण शुरू हो गया है। इन्हें 26 दिसंबर तक तैयार कर लिया जाएगा। सिविल लाइंस बस स्टेशन, झूंसी बस स्टेशन और पटेल बाग अस्थायी बस अड्डे से गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, टांडा, वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर की ओर बसें मिलेंगी। सीएमपी कॉलेज के सामने विद्यावाहिनी स्कूल के बगल बने बस अड्डे और बेला कछार के अस्थायी अड्डे से लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या, गोंडा, बस्ती व बहराइच रूट की बसें संचालित होंगी। नेहरू पार्क अस्थायी बस अड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.