मधुबनी, मई 1 -- लौकही। अंधरामठ एवं लौकही थाना पुलिस ने बुधवार को अलग- अलग पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार में करियौत के पवन साह,कौरियाही के शिव कुमार यादव तथा रामाशीष प्रसाद और भोला प्रसाद शामिल है। यह जानकारी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने दी। इसी प्रकार अंधरामठ थाना पुलिस ने जरौली के मो. हवीव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष सदन राम ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...