मधुबनी, मई 4 -- लौकही। अंधरामठ एवं लौकहा थाना पुलिस ने अलग- अलग मामलों में रविवार को पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अंधरामठ पुलिस ने हरिराहा गांव के गजेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को थाना में दर्ज एक मामले में उसकी तलाश थी। यह जानकारी थानाध्यक्ष सदन राम ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसी तरह लौकहा थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार में तीन उढ़वा गांव के और एक अंधरामठ थाना के बगेवा गांव का शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...