आरा, मई 30 -- आरा। उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की ओर से 11 अपीलीय मामलों की सुनवाई शुक्रवार को की गई। इनमें से पांच का निपटारा किया गया। इसमें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, उर्जा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग से संबंधित मामले रहे। - जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी गईं आरा। उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की ओर से जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान उनकी समस्याओं के अविलंब निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...