आरा, मई 2 -- आरा। जिले के विभिन्न विभागों के 14 अपीलीय मामलों में से शुक्रवार को पांच का निपटारा डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से किया उगया। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को सुनवाई की गई। - जनता दरबार में 47 लोगों की समस्याएं सुनी गई आरा। डीएम के जनता दरबार में जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आए 47 लोगों की समस्याओं को सुना गया। साथ ही उनकी समस्याओं के अविलंब निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। वारंटी गिरफ्तार, गया जेल शाहपुर। शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत सहित पुलिस बल ने गुप्त रूप से मिली सूचना के अधार पर छापेमारी कर न्यायालय के निर्गत वारंटी रंडाडीह के मोहीलाल महतो और बिलौटी के संतोष कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पियक्कड़ गिरफ्तार, भेजा गया जेल शाहपुर। शाहपुर पुलिस ने शराब के नशे की हालत में ...