बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- पांची गांव से दो साइबर ठगों को पुलिस ने दबोचा पुराने सिक्कों से अधिक कमाई का झांसा देकर करते थे ठगी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है पुलिस शेखपुरा/शेखोपुरसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। साइबर थाने की पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पुराने सिक्कों के बदले लाखों कमाने की लालच देकर लोगों से ठगी करते थे। साथ ही वशीकरण यंत्र के जरिए मनचाहा काम कराने का झांसा देकर लोगों को चूना लगाते थे। गुप्त सूचना के आधार पर शेखोपुरसराय थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने पांची गांव में छापेमारी कर दो ठगों को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पांची गांव निवासी गुलेश्वर पासवान के पुत्र विसूती कुमार और चंद्रशेखर प्रसाद के पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने ठगो के पास से पांच मोबाइल फोन तथा कई आपत्तिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.