गोड्डा, जुलाई 16 -- पथरगामा। प्रखण्ड क्षेत्र में वर्षा होने के बाद किसानों की आस जगी है। अपने अपने खेतो में लोग कृषि कार्य में लग गए। गोड्डा जिला के पथरगामा प्रखंड के पीपरा पंचायत अंतर्गत होपनाटोला गांव में कुड़मालि नेगाचारि से पांचाटि पूजा करके धान रोपाई शुरुआत किया। टोटेमिक कुड़मी विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि कुड़मि समुदाय के लोग जब अपने खेतों में धान रोपाई करने से पहले पांच गोछी बिहन धान आरवा चावल, दुबड़ी घास धूप अगरबत्ती फूल चढ़ाकर खेत के एक कोना में पहले मां-बहने रोपती है। हल बैल सबों का पूजा पाठ करने के बाद धान रोपने का शुरुआत करते है। उसके बाद बारी बारी से सभी खेतो में धान रोपते है। कुड़मि समुदाय का जीवन यापन कृषि आधारित ही होता है। जब धान ठीक-ठाक से उपज हो जाता है तो खाने पीने कोई दिक्कत नहीं होगी। झारखं...