बदायूं, मार्च 22 -- इस्लामनगर। सफाई कर्मचारियों की पांचवे दिन भी हड़ताल जारी रही। अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी 16 मार्च से काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर जाने के बाद नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगना शुरू हो गए हैं। रमजान का महीना चल रहा है ऐसे में लोग खुद सफाई करने के लिए मजबूर हैं। इधर पांचवे दिन भी सफाई कर्मचारियों की बात सुनने कोई अधिकारी नही पहुंचा है। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है की हमारी मांगों को नहीं माना तो यह हड़ताल जिला और प्रदेश लेवल पर होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.