भभुआ, नवम्बर 27 -- नगर परिषद प्रशासन ने 20 लोगों का काटा 18 हजार रुपए का चलान जेसीबी चलवाकर हटाए गईं अवैध तरीके से लगी झुग्गी-झोपड़ियां (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर में नगर परिषद ने पांचवें दिन गुरुवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। गुरुवार को अभियान की शुरुआत जगजीवन स्टेडियम गेट से की गई, जो पटेल चौक तक चलता रहा। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटाया गया। नगर परिषद की टीम ने कई स्थानों पर दुकानों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी चिन्हित कर कार्रवाई की। कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा राहगीरों की यात्रा आसान बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 20 लोगों का चलान काटकर उनसे 18 हजार रुपए वसूल किए गए। अतिक्रमणका...