मोतिहारी, फरवरी 20 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। भिवाड़ी में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की दर्दनाक घटना ने कई परिवारों की दुनिया उजाड़ दी है। हादसे के पांच दिन बीत जाने के बाद भी मृत मजदूरों के पैतृक गांव मटियारिया और मुरारपुर में मातम का माहौल बना हुआ है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है। लेकिन घरों के भीतर से उठती करुण चीत्कार यह बता रही है कि अपनों के बिछड़ने का घाव अभी ताजा है। मृतकों के घरों में प्रवेश करते ही माहौल बेहद मार्मिक नजर आता है। कहीं मां अपने जवान बेटे की तस्वीर से लिपटकर बिलख रही है, तो कहीं पत्नी अपने सुहाग के अचानक छिन जाने से बेसुध सी पड़ी है। बहनें राखी की कसम याद कर रो पड़ती हैं तो बूढ़े पिता अपने कांपते हाथों से आंसू पोंछते नजर आते हैं। पांच दिन बीत जाने के बाद भी किसी की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। ग्राम...