बलरामपुर, दिसम्बर 21 -- तुलसीपुर, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत जनकपुर रेंज के भंगही गांव के पास लगातार पांचवें दिन भी तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है और लोग समूह में लाठी-डंडों के साथ बाहर निकलने को मजबूर हैं। वन विभाग की टीम द्वारा रात में गश्त कर जागरूक किया गया है। जनकपुर रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि टीम सतर्क है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ग्रामीण प्रदीप,अनिल कुमार, विनय, उत्तम, जगतपाल, अलखराम आदि ने बताया कि शनिवार शाम को गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई देने से लोगा भयभीत हैं। तेंदुआ दिखने के बाद ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.