मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। सोमवार को मध्याह्न के बाद आसमान पर छाई हुई घने कोहरे की चादर छंटने के बाद धूप चमकी, लेकिन, लेशमात्र की भी गर्माहट नहीं होने के साथ गलन हावी रही। मद्धम चमकी धूप में पुरवा हवा के झोंकों ने गलन का एहसास कराया। नए साल की शुरुआत से धूप नहीं निकलने के कारण दिन के समय भी बेतहाशा ठंड के हालात बने हुए हैं। दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम होने की वजह से कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को मध्यान्ह के बाद खिली धूप ने भी कोल्ड डे के हालात से कोई राहत नहीं दिलाई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आगामी दिनों में भी धूप में गर्माहट आने की संभावना नहीं के बराबर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...