शामली, जनवरी 5 -- क्षेत्र में बीते चार दिनों से लगातार जारी शीत लहर के कारण जनजीवन खासा प्रभावित रहा। कड़ाके की ठंड और तापमान में भारी गिरावट के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे, वहीं सुबह और देर शाम सड़कों पर आवाजाही बेहद कम देखने को मिली। शीत लहर का असर दैनिक कामकाज पर भी साफ नजर आया। हालांकि सोमवार की सुबह मौसम ने कुछ राहत दी। सुबह होते ही आसमान साफ हुआ और सूर्यदेव के दर्शन होने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत महसूस हुई। धूप निकलते ही लोगों ने घरों से बाहर निकलना शुरू किया, जिससे बाजारों में चहल-पहल धीरे-धीरे बढ़ने लगी। सब्जी मंडी, किराना दुकानों और चाय की दुकानों पर रौनक लौटती दिखाई दी। इसके बावजूद ठंडी हवाओं के चलते मौसम में ठंडक बरकरार रही। लोग अभी भी गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते नजर आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.