दरभंगा, फरवरी 23 -- सिंहवाड़ा। रामपुरा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। महंत गुलाब दास परिसर में प्रखंड निर्वाचित अधिकारी ब्रह्मदेव यादव ने चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत की। इनकी अध्यक्षता में हुए चुनाव में पर्यवेक्षक चंदन जायसवाल ने सर्वसम्मति से पप्पू चौधरी को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया। अनिल कुमार मिश्र, विनय कुमार चौधरी, सुरेंद्र राम, गणेश चौबे, नीलमणि झा पुष्प झा, पंकज तिवारी आदि ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधान पार्षद सहित अन्य ने सुनी मन की बात मनीगाछी। प्रखंड के नेहरा बूथ संख्या 256 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सह अध्यक्ष वित्तीय प्रबंधन एवं आंतरिक संसाधन समित...