गुड़गांव, नवम्बर 13 -- गुरुग्राम कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर गुरुवार को डीसी अजय कुमार ने निजी से लेकर प्राथमिक स्कूलों में कक्षाओं में अब हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराने के आदेश जारी किया है। इसमें कक्षा पांचवीं तक के बच्चों की कक्षाएं अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित होंगी। अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार शिक्षण का तरीका चुन सकेंगे। आदेश वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत जारी किया गया है। डीसी की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी और सभी निजी- सरकारी स्कूलों को इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक प्रजापति ने कहा कि राजकीय प्राथिक स्कूलों में गरीब बच्चों की संख्या अधिक है। ऐसे मे...