आदित्यपुर, फरवरी 23 -- चांडिल : झारखंड में पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में नगरपालिका चुनाव कराए जाने के विरोध में आदिवासी संगठनों के कोल्हान बंद का चांडिल क्षेत्र में आंशिक असर रहा। चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगू मोड़ के पास प्रदर्शनकारियों ने टाटा-रांची हाइवे को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस की गस्ती दल सक्रिय होने के कारण तुरंत ही जाम को हटा लिया गया और यातायात फिर से सामान्य हो गया। प्रदर्शन कर रहे आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है, जहां पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था और आदिवासी रीति-रिवाजों को संवैधानिक संरक्षण प्राप्त है। पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में नगरपालिका चुनाव कराना पूरी तरह से असंवैधानिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.