गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माह-ए-रमजान का पांचवां रोजा अल्लाह व रसूल की याद में बीता। रोजेदारों में गजब का उत्साह है। रोजेदारों ने पूरी दुनिया में अमन ओ अमान, अपने व अपने परिवार के लिए, गरीबों, यतीमों, पीड़ित लाचार, बेसहारा लोगों के लिए दुआ मांगी। रोजेदारों ने नमाज पढ़कर, कुरआन की तिलावत कर, दुरूद ओ सलाम पेश कर और सदका खैरात कर नेकियां बटोरीं। इफ्तार-सहरी की रौनक बरकरार है। मस्जिद में लोगों की भीड़ रही। तरावीह की नमाज जारी है। मस्जिद व घरों में रौनक है। मस्जिदों में रात की तरावीह नमाज के अलावा पांच वक्त की फर्ज नमाजों में खूब भीड़ हो रही है। सर पर टोपी रखे रोजेदार बच्चे व नौजवान हर जगह दिख रहे हैं। बच्चे भी खूब इबादत कर रहे हैं। मुफ्ती मुहम्मद शुएब रज़ा निजामी ने बताया कि दीन-ए-इस्लाम में जकात फर्ज है। जकात पर मोहताज, गर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.