पलामू, दिसम्बर 10 -- पांकी। पुलिस ने पांकी में नकली अंग्रेजी शराब के बड़े तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में चार तस्करों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब, स्प्रिट, केमिकल, नकली रैपर और पैकिंग सामग्री बरामद की गई है। लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने बुधवार को प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि 9 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि सालमदिरी से पांकी होते हुए एक सफेद रंग की कार में बड़ी मात्रा में शराब बिहार भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर दो छापामारी टीम गठित की गईं और पांकी-बलियारी मोड़ के पास संदिग्ध वाहन को रोककर जांच की गई। तलाशी में कार से 28 पेटी शराब बरामद किया गया है। वाहन सवार आरिफ अंसारी और एजाज आलम को गिरफ्तार किया गया है। बाद में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी...