पलामू, दिसम्बर 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के ताल पुलिस पिकेट टीम के नेतृत्व में शनिवार को अवैध अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जोबला एवं मुक्ता जंगल में पांच एकड़ में लगी पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया। पलामू की पुलिस अधीक्षक के अनुसार जोबला गांव के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर करीब दो एकड़ में अवैध अफीम की खेती पाए जाने के बाद मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में फसल को नष्ट किया गया। पोस्ते की फसल नष्ट करने के दौरान पुलिस ने जागरूकता अभियान भी चलाया और ग्रामीणों को अफीम की खेती करने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई और इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी। इसी क्रम में ग्राम मुक्ता के जंगलों में भी लगभग तीन एकड़ वन भूमि पर अवैध अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली है। इसमें सं...