पलामू, मार्च 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कारीमाटी घाटी में लूट की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के निवासी महफूज आलम, पाटन थाना क्षेत्र के बरसैता गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव उर्फ चरखू, नावा जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी राहुल वर्मा एवं सतबरवा थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी निखिल सिंह के रूप में की गई है। आरोपियों के पास से 7.65 का एक देशी पिस्टल, एक कारतूस, चार खाली कारतूस, आठ एमएम का दो देशी पिस्तौल और संबंधित दो कारतूस, चार एंड्रायड मोबाईल फोन और चोरी का दो बाइक बरामद किया गया है। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि गुरुवार को दिन में मिली गुप्त सूचना मिली कि पांकी-बालूमाथ स्टेट हाइवे पर कारीमाटी घाटी ...