पलामू, अक्टूबर 14 -- मेदिनीनगर। अवैध अफीम का उत्पादन, पोस्ता और गांजा की खेती पर आदि पर रोक लगाने के उद्देश्य से सोमवार को पांकी प्रखंड के केकरगढ़ और मतनाग गांव में पलामू पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी पांकी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, वन विभाग की टीम, पंचायत प्रतिनिधि एवं पांकी थाना पुलिस शामिल रही। अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशा उत्पन्न करने वाली फसलों की खेती के दुष्परिणामों और इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। वैकल्पिक फसलों यथा धान, गेहूं, सरसों, चना, मसूर, मूंगफली आदि की खेती करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...