पलामू, मई 23 -- पांकी। इंटर की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा के साथ मनचलों ने कॉलेज के बाहर छेड़खानी की। विरोध करने पर लड़की के चचेरे भाई के साथ आरोपी लड़कों ने मारपीट की है। छेड़खानी की घटना सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। पलामू जिले के पांकी प्रखंड के एमके इंटर कॉलेज परिसर में घटना हुई है। छात्रा भी पांकी प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी दूसरे समुदाय का है जिसके कारण विवाद गहरा गया है। घटना की जानकारी पांकी के थाना प्रभारी राजेश कुमार को भी दी गई है। पुलिस ने बताया कि मौखिक जानकारी मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.