पलामू, दिसम्बर 18 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले के पांकी व विश्रामपुर गुरुवार को धान क्रय केंद्र का उदघाटन किया गया। पांकी प्रखंड के ताल, नुरु, अम्बाबार, नौडीहा बहेरा और कोनवाई पैक्स में गुरुवार की दोपहर विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। विश्रामपुर में विधायक नरेश सिंह ने धान क्रय केंद्र का उदघाटन किया। पांकी में धान क्रय केंद्र का उदघाटन करते हुए विधायक ने कहा कि धान क्रय केंद्र खोलने में विलंब हुई है जिसके कारण काफी संख्या में किसानों ने छोटे-छोटे व्यापारियों के हार्थो में धान बेच दिए हैं। फिर भी धान क्रय केंद्र का उदघाटन हो जाने से बड़ी राहत हुई है। किसान एमएसपी पर धान बेच सकेंगे जिससे उचित मूल्य मिल सकेगा। विधायक ने कहा कि किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए उनके उत्पादन को उचित मूल्य प्रदान ...