गंगापार, मार्च 19 -- भटौती पहाड़ी स्थित श्री सिद्धेश्वनाथ बाबा धाम के पास स्थित सरकारी जमीन पर जल्द ही वेद शिक्षा के लिए आवासीय विद्यालय की स्थापना हो जाएगी। इसके लिए मंगलवार को गुजरात के बलसाड़ से पहुंचे सीताराम आश्रम के स्वामी समर्थ राम दास ने विधि विधान से भूमि पूजा कर आसपास के लोगों से सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर उपस्थित रहे विधायक कोंराव राजमणि कोल, पूर्व विधायक आनंद कुमार उर्फ कलेक्टर पांडेय, नित्यानंद उपाध्याय, राहुल तिवारी, अखिलेश मिश्र, सिद्धान्त तिवारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, देशराज सिंह सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने आर्थिक मदद का पूरा भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.