चित्रकूट, मई 13 -- चित्रकूट, संवाददाता। मुख्यालय के आसपास के गांवों में पहाड़ों को किनारे से खोदकर सरकारी जमीनों में कब्जे बेधड़क हो रहे है। खुदाई के दौरान निकलने वाली मौरंग को बेचनें के साथ ही ज्यादातर लोग मकानों का निर्माण कराने में जुटे है। कुछ लोगों ने मकान बनवा भी लिए है। अधिकारियों के सामने शिकायतें पहुंचने के बाद भी जिम्मेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की। फलस्वरुप अवैध कब्जे करने वालों का मनोबल बढ़ा हुआ है। लोढ़वारा गांव में चौराहे के पास मुख्य मार्ग के किनारे पहाड़ की खुदाई कर अब तक काफी लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए है। यही हाल धर्मनगरी चित्रकूट से सटे संग्रामपुर गांव का भी बताते है। बताते हैं कि सड़कों के किनारे तरफ लोग पहाड़ों में खुदाई कर मौरंग निकालते है। इस मौरंग को ज्यादातर लोग बेंच लेते है। कुछ लोग मकानों के निर्माण में इस्तेमाल भी कर ...