रांची, फरवरी 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर की ओर से शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर में हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 151 महिला-पुरुष पीले वस्त्र में इसमें शामिल हुए। विधि-विधान से महाकाल बाबा को स्नान कराने के बाद हल्दी चढ़ाई गयी। आकर्षक शृंगार कर आरती की गई। महिलाओं ने विवाह गीत गाए। बन्नो बन्ना आओ..., गीत पर सभी भक्त झूमने लगे। इसके बाद महाभोग लगाया गया। इसका प्रसाद भक्तों के बीच बांटा गया। बादल सिंह ने बताया कि शिव विवाह कार्यक्रम के तहत 24 फरवरी को महाआरती संध्या चार बजे से होगी। इसमें 108 महिलाएं शामिल होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.