रांची, जनवरी 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। पहाड़ी मंदिर में पहाड़ी बाबा का तिलक उत्सव और धार्मिक अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो रहा है। दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन प्रातः 11 बजे पहाड़ी बाबा का विशेष रुद्राभिषेक संपन्न होगा। यह अभिषेक 101 लीटर दूध से किया जाएगा। आचार्य पिंटू बाबा, कबीर बाबा, मनोज बाबा एवं सुबोध पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया जाएगा। मुख्य यजमान शिवकुमार गुप्ता, ललिता देवी, बबलू महतो, रीना देवी, दीपक नायक व लवली देवी रहेंगी। इसके पश्चात 151 लीटर दूध से एक और विशेष रुद्राभिषेक होगा, जिसके बाद बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा। उत्सव के दूसरे चरण में 23 जनवरी को तिलक उत्सव और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारा प्रातः 8 बजे से शुरू होगा, जबकि तिलक यात्रा दोपहर 1 बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.