बिहारशरीफ, मई 23 -- बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। हिरण्य पर्वत, मंसूर नगर और छोटी पहाड़ी मोहल्लों के हजारों परिवारों को जल्द नल जल योजना से पानी मिलेगा। वर्षों से जल संकट झेल रहे इन इलाकों में सरकार की इस योजना से हर घर तक पानी पहुंचेगा। गुरुवार को उप नगर आयुक्त शम्स रजा ने निरीक्षण कर संवेदक को दस दिनों में काम पूरा करने का निर्देश दिया, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी। मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने नगर निगम को यह समस्या जल्द हल करने को कहा। स्थानीय लोग खुश हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि पानी की किल्लत खत्म होगी। मंसूर नगर के रवि कुमार ने कहा की पानी मिलने से हमारी रोजमर्रा की परेशानी कम होगी। निरीक्षण में जेई सतपाल, मंत्री प्रतिनिधि शिवम राज, अमरेश कुमार, धनंजय कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.