लखीसराय, जून 27 -- चानन, निज संवाददाता। पहाड़ी इलाका में स्थित सतघरवा, कछुआ, महजनमा सहित तमाम गांव की महिलाओं को चिकित्सीय सुविधा नहीं मिल रहा है। चिकित्सीय सुविधा दुरूस्त नहीं रहने से प्रसव के दौरान महिलाओं को काफी फजीहत झेलना पड़ता है। गांव के आस पास उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से प्रसव पीड़ा से कराह रही महिलाओं को ढ़ाई तीन किमी पैदल चलकर चानन सीएचसी आना पड़ता है, जो काफी मुश्किल काम होता है। गांव से बाहर सटे गांव आने पर ग्रामीण चिकित्सक रहता है। लेकिन उनसे इलाज कराना कतई संभव नहीं है। गर्भवती प्रसव होने के दौरान काफी परेशान रहती है। गांव की महिला रीना देवी, बबली देवी, मीना देवी, आरती देवी, सुमो देवी आदि ने बताया कि आस पास उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से भगवान भरोसे महिलाओं को प्रसव कराया जाता है। दिन में दर्द होने पर किसी तरह अस्पताल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.