भभुआ, फरवरी 21 -- किनारे पर छोड़ा गया कूड़ा उड़कर नहर में जा रहा, आमजनों में नाराजगी स्थायी समाधान की कर रहे हैं मांग, विभागीय अनदेखी पर उठाए सवाल (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर की पहाड़ियां नहर की सफाई हाल ही में सिंचाई विभाग द्वारा कराई गई, लेकिन सफाई के बाद निकाले गए कचरे का उचित निस्तारण नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। नहर से निकाले गए कचरे को उसके किनारे पर ही छोड़ दिया गया है। हवा चलने के कारण यह कूड़ा पुन: उड़कर नहर में गिर रहा है, जिससे नहर दोबारा गंदगी से पटती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस कचरे को यहां से हटाया नहीं गया, तो सफाई अभियान का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। मोहल्ले के भोला हजाम, अनिल सिंह, प्रद्युम्न सिंह, कैलाश सिंह, वंशरोपन चौरसिया सहित अन्य लोगों ने विभागीय कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.