मुंगेर, मार्च 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के पहाड़पुर स्थित सुगवा मैदान पर लायंस स्पोर्टिंग क्लब पहाड़पुर की ओर से आयोजित पहाड़पुर विलेज कप जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मानिकपुर बनाम कल्याण टोला बरियारपुर के बीच खेला गया। बरियारपुर की टीम ने मानिकपुर को 20 रनों से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। कल्याण टोला बरियारपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 1 विकेट खोकर 255 रनों का लक्ष्य मानिकपुर के समक्ष रखा। बरियारपुर की ओर से गौरव ने 18 छक्के 5 चौके की मदद से 145 एवं दीपक ने 12 छक्के 4 चौके की मदद से 93 रन बनाए। मानिकपुर की ओर से गेंदबाजी में मून ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मानिकपुर की टीम निर्धारित 14 ओवर में 9 विकेट खोकर 235 रन ही बना सकी। मानिकपुर की ओर से बल्ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.