मोतिहारी, फरवरी 13 -- पहाड़पुर,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सरेया खाप टोला में बुधवार देर शाम को पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक शराब धंधेबाज भरत यादव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही विशुनपुर मटीयरवा स्थित विरेंद्र नट के घर से 05 लीटर देशी शराब बरामद। वहीं सरेया खाप टोला छठ घाट के समीप से खदेड़ कर चार शराबियों को गिरफ्तार किया,जो पुलिस वाहन को देख भाग रहे थे। गिरफ्तार पियक्कड़ों में पश्चिमी चम्पारण जिले जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खलवा गहिरी गांव निवासी लालबहादुर साह,खलवा गहिरी गम्हरिया के अनिल प्रसाद,महेंद्र यादव तथा हरसिद्धि थाना क्षेत्र के बनकटी गांव निवासी नंदकिशोर प्रसाद कुशवाहा शामिल हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि छापेमारी टीम में दरोगा रंजीत कुमार,एएलटीएफ की टीम व पुलिस बल शामिल थे। बताया कि गिरफ्तार सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.