धनबाद, फरवरी 19 -- बलियापुर। पहाड़पुर में बुधवार को कुंजभंग के साथ ही तीन दिवसीय अखंड हरिकीर्तन का समापन हुआ। बोकारो के गायक गंगाधर दास ने कुंजभंग के माध्यम से राधा-कृष्ण की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रारंभ होते ही श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा नेत्री तारा देवी, अर्जुन महतो, मुखिया दिलीप कुमार महतो, अरुण महतो, सीताराम महतो, महावीर महतो, हीरूचरण महतो, सुजीत महतो, नारायण महतो, सुरेश महतो, राखोहरी महतो, प्रशांत कुमार महतो, दुर्गाचरण महतो आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...