बुलंदशहर, जनवरी 21 -- पहासू में मंगलवार को बूढ़े बाबा की दूज श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। खंडार रोड पर बूढ़े बाबू के पूजा स्थल पर बूढ़े बाबा की दूज का मेला लगा। इसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने प्राचीन तालाब के किनारे बैठकर पूजा-अर्चना कर बूढ़े बाबा से कुष्ट व त्वचा रोग से छुटकारा दिलाने की मनौती मांगी। अनेक महिलाओं ने कुष्ठ रोग को खत्म करने के लिए तालाब की मिट्टी लगाई।मान्यता है कि बूढ़े बाबा की दूज पर पूजा करने से चर्म रोग ठीक हो जाते हैं। इसी आस्था के चलते लोग काली नदी और ग्रामीण क्षेत्र में पोखरों में बूढ़े बाबा की दूज का पूजन करते हैं। आटा व दाल आदि पजापति समाज के लोगों को देकर पोखर से निकाली जाने वाले मिट्टी का तिलक लगवाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.