बुलंदशहर, नवम्बर 26 -- संविधान दिवस पर पहासू से 14 किलोमीटर लंबी संविधान गौरव यात्रा निकाली गई। पहासू के गांव लदपुरा से शुरू होकर 14 किलोमीटर का सफर तय करके यात्रा छतारी दोराहे पर सम्पन्न हुई। संविधान गौरव यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक वासुदेव सिंह बाबा तथा मुंशीलाल गौतम ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर बोलते हुए लोगों ने भारत के संविधान के निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा देश के दलितों, तथा समाज के पिछड़े लोगों के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में लोग जय संविधान तथा बाबा साहब अमर रहें के नारे लगाते हुए चल रहे थे। कई गांवों से ट्रेक्टरों में भर कर तिरंगा लिए लोग यात्रा में शरीक हुए। संविधान यात्रा में दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। सैकड़ों की संख्या में बच्चे तथा महिलाएं भी संविधान यात्रा में शामिल हुई। यात्रा ...